फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में निकिता डूडी ने मारी बाजी, गोविंदराम की बेटी को पांच वोट से हराया

Wed, 25 Nov 2026 05:22 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का असर नतीजों तक दिखाई दिया। नोखा विधायक सुशीला डूडी की बहू निकिता डूडी ने पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी और निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान को महज पांच वोट से हरा दिया।
विज्ञापन
निकिता डूडी व गोविंद सिंह डोटासरा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला प्रमुख चुनाव में बीकानेर के भीतर कांग्रेस की लड़ाई आखिरकार वोटों तक पहुंच गई। पार्टी के दो बड़े नेताओं के परिवार आमने-सामने थे। एक तरफ नोखा विधायक सुशीला डूडी की बहू निकिता डूडी थीं तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान।
विज्ञापन


कांग्रेस ने निकिता को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया, लेकिन सरिता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। भाजपा ने भी अपना उम्मीदवार वापस लेकर सरिता के समर्थन का रुख अपनाया। आखिरकार मुकाबले में निकिता डूडी ने सरिता चौहान को महज पांच वोट से हरा दिया।

इस चुनाव में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान की शुरुआत टिकट के दावेदारों को लेकर हुई। जिला प्रमुख पद के लिए सरिता चौहान भी दावेदारी कर रही थीं। लेकिन पार्टी ने निकिता डूडी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। सरिता ने इसे अपनी दावेदारी की अनदेखी माना और निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रही हैं, जबकि हाल ही में पार्टी में आई निकिता को टिकट दे दिया गया। इस बयान से दोनों पक्षों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए।
विज्ञापन


दो खेमों में बंटे कांग्रेस के सदस्य
चुनाव से पहले कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों की अलग-अलग बाड़ेबंदी की गई। एक खेमा निकिता डूडी के समर्थन में था, जबकि दूसरा सरिता चौहान के साथ खड़ा नजर आया। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने में जुटे रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा की ओर से एकजुटता की बात कही गई, लेकिन सरिता ने नाम वापस नहीं लिया।

इस खींचतान के बीच वार्ड नौ की सदस्य मैना देवी को लेकर भी विवाद सामने आया। उनके पति ने आरोप लगाया कि मैना देवी को जबरन निकिता डूडी के खेमे की बाड़ेबंदी में ले जाया गया। इस मामले में नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और यूथ कांग्रेस नेता भंवर कूकणा के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। मैना देवी के देवर ने धक्का-मुक्की और कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

भाजपा के हटने के बाद सीधा मुकाबला
शुरुआत में भाजपा ने धापू कंवर को प्रत्याशी बनाया था। निर्दलीय संतोष ने भी नामांकन दाखिल किया था। लेकिन नाम वापसी के दौरान भाजपा की धापू कंवर और संतोष ने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद मुकाबला निकिता डूडी और सरिता चौहान के बीच रह गया। भाजपा के प्रत्याशी के हटने से चुनाव की तस्वीर बदल गई और कांग्रेस के दोनों खेमों के बीच सीधी लड़ाई बन गई।

ये भी पढ़ें- बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव में बड़ा उलटफेर: भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस; अब इनके बीच सीधा मुकाबला

30 सदस्य होने के बावजूद पांच वोट से जीत
बीकानेर जिला परिषद की कुल 41 सीटों में कांग्रेस ने 30 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के आठ, आरएलपी के दो और माकपा का एक सदस्य चुना गया था। कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था, लेकिन सरिता चौहान की बगावत ने पार्टी के सामने अपने सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती खड़ी कर दी।
विज्ञापन


मतदान के बाद निकिता डूडी ने सरिता चौहान को पांच वोट से हराकर जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया। इस नतीजे ने साफ कर दिया कि कांग्रेस के भीतर मुकाबला केवल दो उम्मीदवारों का नहीं था, बल्कि दोनों खेमों के समर्थन का भी शक्ति परीक्षण था। जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद पार्टी को जीत के लिए अपने ही खेमे की चुनौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें