फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : सड़क के बीचोंबीच जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवाओं ने मचाया उत्पात, राहगीरों से बदसलूकी में दो सम

Tue, 03 Sep 2024 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

नया शहर थाना इलाके में बीच सड़क पर दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों ने राहगीरों के साथ अभद्रता करते हुए उनके चेहरे पर जबरन केक मलने की कोशिश की, जिससे दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने से दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन
बीकानेर: बीच सड़क जन्मदिन पार्टी के नाम पर युवकों का उत्पात,दो पक्ष हुए आमने- सामने, आक्रोशित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया शहर थाना इलाके के सोनगिरी कुआं में देर रात दो समुदाय आमने-सामने हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार समुदाय विशेष के कुछ युवक देर रात रोड के बीच में केक काटकर अपने साथी का जन्मदिवस मना रहे थे और वहां से गुजर रहे लोगों के चेहरे पर जबरन केक लगाने की कोशिश रहे थे। युवकों ने राहगीरों के साथ मारपीट भी की साथ ही वहां से गुजर रही महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो माहौल गर्मा गया। 

विज्ञापन


युवकों की बदसलूकी का शिकार हुए युवक ने बताया कि देर रात को वह अपनी बहनों के साथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था, इस दौरान इन युवाओं को ने उसकी बहन के साथ अभद्रता की और उसे रोककर मारपीट की उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना नया शहर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर श्रवणदास संत ने लोगों से समझाइश कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने धरना उठाया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को राउंड अप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें