फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: जयपुर रोड की कॉलोनियों में फूटा आक्रोश, नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन; जानें मामला

Mon, 07 Apr 2025 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: जयपुर रोड पर स्थित उदासर और आस-पास की कॉलोनियां अब तक नगर निगम की सीमा में शामिल नहीं की गई हैं, जबकि ये क्षेत्र बीकानेर शहर के दायरे में आते हैं। ये कॉलोनियां खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आती हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और सड़कों की भारी कमी है।
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन और नगर निगम क्षेत्र में वार्डों के नये सिरे से सीमांकन के बाद जयपुर रोड की कॉलोनियों के निवासियों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। सोमवार को इन कॉलोनियों के लोगों ने अपने क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने काले झंडों के साथ कलेक्ट्रेट से नगर निगम तक जुलूस निकाला। नगर निगम पहुंचने पर जब उन्हें आयुक्त से मुलाकात नहीं हो पाई, तो उनका गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने आयुक्त कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ कर दी। आधा टूटा गेट पार कर कुछ महिलाएं आयुक्त के कक्ष तक पहुंच गईं। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और नगर निगम अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत किया। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं हुआ है।

क्या है मामला?

विज्ञापन

बता दें कि जयपुर रोड पर स्थित उदासर और आस-पास की कॉलोनियां अब तक नगर निगम की सीमा में शामिल नहीं की गई हैं, जबकि ये क्षेत्र बीकानेर शहर के दायरे में आते हैं। ये कॉलोनियां खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आती हैं, जहां मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और सड़कों की भारी कमी है। इससे वहां के लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें: गर्मी से राहत के लिए खेल मंत्री ने उठाया कदम, टिकट काउंटरों पर छांव और पानी की व्यवस्था के निर्देश    

गौरतलब है कि इन कॉलोनियों का विकास निजी कॉलोनाइजर्स द्वारा किया गया था। प्लॉट बेचने के बाद कॉलोनाइजर्स ने सुविधाएं देने से किनारा कर लिया, जिससे रहवासी वर्षों से बुनियादी ज़रूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। निवासियों की मांग है कि उनके क्षेत्र को नगर निगम में जल्द से जल्द शामिल किया जाए, ताकि मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और जीवन स्तर में सुधार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें