फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की 32 मोटर साइकिल किया बरामद

Sat, 28 Sep 2024 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan News: जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस को इनके कब्जे से शहर के अलग-अलग हिस्सों से चोरी की गई 32 मोटरसाइकिलें बरामद की है।
विज्ञापन
चोरी की पकड़ी गई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पिछले कई दिनों से बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही थी। इसी कड़ी बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 मोटरसाइकिल को बरामद किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस के उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में नयाशहर पुलिस ने एक टीम गठित की।

विज्ञापन


इस टीम ने मोटरसाइकिल चोरियों का पर्दाफाश करने के लिए प्रयास शुरू किए। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भोजासर थाना क्षेत्र के निवासी सोमराज पुत्र गोपीलाल बिश्नोई, कोतवाली थाना इलाके के अंदर जोशीवाड़ा मदीना मस्जिद के पास रहने वाले जहीर उर्फ कप्तान पुत्र तालिब हसन, नत्थूसर बास निवासी सोनू सांखला पुत्र किशोर कुमार माली को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से बीकानेर आसपास के इलाकों से चुराई गई 32 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इनसे चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस की इस कार्यवाही में सीओ सिटी श्रवणदास संत,नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, कांस्टेबल केसराराम, हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह और कांस्टेबल किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें