फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को ध्वस्त किया

Tue, 11 Jun 2024 12:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जयपुर पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के अनुसार प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बज्जू क्षेत्र में नशा तस्कर के सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय, जयपुर से मिले निर्देश के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज बीकानेर पुलिस की ओर से बज्जू थाना क्षेत्र में नशा तस्कर के अवैध कब्जे को ढहा दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने  बताया कि पुलिस टीम ने कुख्यात नशा तस्कर मांगीलाल पुत्र नारायणराम द्वारा बज्जू थाना क्षेत्र में दो बीघा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को ढहाकर सरकारी जमीन को मुक्त करवाया है। उक्त सरकारी जमीन की कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपए से ज्यादा है। एसपी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें