फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : बीते 24 घंटों में दो जवानों ने की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 11:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर सेना के दो जवानों ने आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं से सेना और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों से सेना के दो जवानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवबाड़ी में बीएसएफ के जवान बंशीलाल (41) ने  फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद  शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक श्रीडूंगरगढ़ के हेमेरां गांव का रहने वाला था। वो  बीएसएफ मुख्यालय में तैनात था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना महाजन थाना क्षेत्र के आर्मी नॉर्थ कैंप में हुई। यहां  सेना के जवान संतोष पंवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला था। सुबह काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर साथी जवानों ने दरवाजा तोड़ा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाओं के पीछे आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों और साथियों से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें