फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : कार और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में मासूम समेत तीन की मौत, नौरंगदेसर के पास हुआ हादसा

Sat, 14 Sep 2024 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर से गमी में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर रोड पर नौरंगदेसर के पास कल देर रात कार और पिकअप में हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री डूंगरगढ़ का एक परिवार बीकानेर में गमी में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहा था। नौरंगदेसर के पास श्री डूंगरगढ़ से आ रही पिकअप और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कल्याण दत्त, मनोज की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही पूजा, निशा, गोपी, बुद्धप्रकाश और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है, जहां रमेश और पूजा की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें