फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, कई क्विंटल सड़ा, बदबूदार मावा जब्त

Sat, 26 Oct 2024 07:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटी और सड़े मावे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 57 कनस्तर सड़ा और बदबूदार मावा जब्त कर एक बड़े कोल्ड स्टोर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया मावा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग के साथ ही मिलावटी मावा का बाजार गर्म हो जाता है। इस त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में कई क्विंटल सड़ा और बदबूदार मावा पकड़ा गया। यह मावा बाजार में मिठाइयां बनाने के लिए सप्लाई किया जा रहा था।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की और इस दौरान मावा के एक बड़े कोल्ड स्टोर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि मावा बेहद खराब स्थिति में था और उससे बदबू आ रही थी। विभाग ने इस दौरान आशा कोल्ड स्टोरेज से 57 कनस्तर सड़ा बदबूदार मावा जब्त किया है। इसके बावजूद इसे खुलेआम बेचा जा रहा था, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था, लेकिन इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।

हर साल त्योहारी सीजन में मिलावटी मावा बाजार में आता है, जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। बावजूद इसके, समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण कई लोग इससे बीमार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसी कार्रवाई नियमित की जानी चाहिए, ताकि बाजार में मिलावट और खराब मावे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें