फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: ओपीडी की निर्माणाधीन दीवार को लेकर संघर्ष समिति का प्रदर्शन, टायर जलाकर आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 22 May 2024 04:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

विवादित दीवार के चलते लोगों ओपीडी में जाने के लिए कई किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ता है। बीच में गेट की मांग को लेकर संघर्ष समिति लगातार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
टायर जलाकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीबीएम बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को सड़क पर टायर जलाकर पीबीएम अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी ने बताया की पीबीएम अस्पताल की 16 नंबर ओपीडी के बाहर अस्पताल प्रशासन दीवार का निर्माण करवा रहा है। ऐसे में लोगों को ओपीडी में जाने के लिए कई किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ता है। 

विज्ञापन


समिति लंबे समय से अस्पताल प्रशासन से यहां पर एक गेट रखने की मांग कर रही है। शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी ने आरोप लगाया कि पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.पीके सैनी और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी अपनी हठधर्मिता और कमीशन के लिए आम जनता को परेशान कर रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ सड़क पर ठेला लगाकर आजीविका कमाने वालों को भी परेशानी हो रही है।

यदि समय रहते अस्पताल प्रशासन सुनवाई नहीं करता है तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मेडिकल कॉलेज से लेकर आंबेडकर सर्किल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें