राजस्थान के बीकानेर जिले में गर्भवती महिला की लापरवाही के चलते मौत हो जाने की खबर सामने आई है। महिला के परिजनों और ग्राामीणों ने इस संबंध में पीबीएम की मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीकानेर के पलाना पीएचसी में डॉक्टर पर गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मौत के आरोप लगे हैं। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालमदेसर मगरा निवासी राधा पत्नी सुखराम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पलाना पीएचसी लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टर ने राधा का परीक्षण के बाद उसको दवा और इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पीएचसी में तैनात महिला डाक्टर ने पीबीएम रेफर कर दिया। पीबीएम लाने के बाद डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया।
महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के गलत इलाज के चलते राधा की मौत हुई है। ऐसे में राधा के इलाज में लापरवाही बरतने वाली डॉक्टर को तुरंत बर्खास्त किया जाए। परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए उसके किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक हम राधा का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे और न ही शव लेंगे।