फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: सेक्सटार्शन के आरोप में महाजन थानाधिकारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर, महिला ने कराया मामला दर्ज

Sat, 04 May 2024 01:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर एसपी ने सेक्सटार्शन के आरोप पर कार्रवाई करते हुए महाजन थानाधिकारी और कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। महाजन निवासी एक महिला ने इन पर बेवजह थाने में रोककर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाजन पुलिस थाने के एसएचओ और उसके रीडर को महिला से छेड़खानी और जबरन थाने में रोककर रुपये मांगने के आरोप में थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। महाजन निवासी महिला का आरोप है कि एसएचओ कश्यपसिंह और उसके रीडर कांस्टेबल सुनील कुमार ने उसे थाने में बेवजह रोका और छेड़खानी की। 

विज्ञापन


एसपी तेजस्विनी गौतम ने दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर लाइन भेज दिया है।
पीड़िता की ओर से पूर्व में एसपी ऑफिस में पेश होकर परिवाद दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आईजी ओमप्रकाश के समक्ष पेश होकर घटनाक्रम बताया और परिवाद दिया। इसके बाद महाजन थाने के एसएचओ और रीडर को थाने से हटाकर पीड़िता के परिवाद पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वूमेन के सीओ अरविन्द को सौंपी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें