फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: दुकान में बैठी बालिका के साथ बदमाशों ने की मारपीट, बचाने आए माता-पिता को भी पीटा, मां की मौत

Thu, 28 Mar 2024 12:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बदमाशाें की मारपीट में महिला की मौत हो गई, जबकि पति का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मारपीट से महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के नोखा के रायसर गांव में बुधवार रात को खेत में बनी दुकान पर बैठी बालिका से कुछ बदमाश शराब के नशे में उलझ गए। विवाद के बाद उन्होंने बालिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बालिका की आवाज सुनकर माता-पिता दुकान पर पहुंचे तो शराबी युवकों ने उन पर भी हमला बोल दिया। बीच-बचाव कर रही मां की झगड़े में मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूनमाराम नायक रायसर रोड पर बने अपने खेत में रहता है। बुधवार देर रात खेत में बनी दुकान पर बेटी को बिठाकर खुद किसी काम से ढाणी की और चला गया था। उसके जाने के बाद तीन-चार बदमाश शराब के नशे में बालिका से उलझ गए और उन्होंने बालिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके आवाज लगाने पर खेत से उसके पिता पूनमाराम नायक और मां श्रवणी देवी (35) मौके पर पहुंची। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में श्रवणी देवी और पूनमाराम को गंभीर चोटें आई हैं। 

शोर-शराबा सुनकर आस-पास के खेतों से अन्य लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने श्रवणी देवी को मृत घोषित कर दिया। पूनमाराम का बागड़ी हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया। उसके मुंह पर टांके आए हैं। श्रवणी देवी के शव को बागड़ी रेफरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी आदित्य काकड़े, ओंकारसिंह आदि भी हॉस्पिटल पहुंचे। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें