फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: चार दिन पहले ही हुई थी शादी, सड़क हादसे में हो गई नवविवाहिता की मौत

Sat, 17 Feb 2024 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

अभी हाथों की मेहंदी सुखी भी नहीं थी कि नई नवेली दुल्हन काल के क्रूर हादसे का शिकार हो गई। बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने जीवन साथी के साथ ससुराल के लिए निकली नवविवाहिता को शायद ही मालूम होगा कि यह उसका आखिरी सफर होगा। बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। विवाहिता की शादी अभी चार दिन पहले ही हुई थी। मृतका की पहचान देशनोक निवासी ललिता कंवर पत्नी विनोद सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि भारतमाला एक्सप्रेस वे पर देशनोक थाना इलाके के केसरदेसर के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि हादसे में कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। देशनोक थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि आर्टिगा कार में सभी सवार किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने सीकर जा रहे थे। गाड़ी जैसे ही केसरदेसर के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार ललिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि गाड़ी कई बार पलटा खाई। नवविवाहिता के सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि इस सड़क हादसे में घायल महिला के पति विनोद सिंह और श्यामदान चारण की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें