फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: शादी वाले घर में हुआ बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, दो महिलाओं समेत पांच झुलसे

Tue, 29 Apr 2025 08:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर फटने से शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो महिलाओं समेत परिवार के पांच लोग झुलस गए। दोनों महिलाओं की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बीकानेर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लूणकरणसर कस्बे में सोमवार  को एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं, जब रसोईघर में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।

विज्ञापन


यह दर्दनाक घटना लूणकरणसर के वार्ड नंबर 11 स्थित ओंकारनाथ के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि घर में विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर थीं। इसी बीच दोपहर लगभग 4 बजे रसोईघर में अचानक आग लग गई और आग ने विकराल रूप धर लिया जिससे कुछ ही पलों में आग के चपेट में आकर पांच जने झुलस गए। 

ये भी पढ़ें: Nagore News: डांगा के गढ़ में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9.88 लाख रुपये का जुर्माना लगा; जानें
विज्ञापन


हादसे में घर की मालकिन ओंकारनाथ की पत्नी मोहिनी देवी और उनकी भांजी माली देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है। वहीं ओंकारनाथ के बड़े भाई की बहू, उनका बेटा दामोदर तथा एक अन्य महिला रिश्तेदार भी हादसे में घायल हुए हैं। इन तीनों का उपचार लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


शादी वाले घर में एकाएक हुए इस भीषण हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यालय प्रभारी बेगाराम ज्याणी, लूणकरणसर के तहसीलदार विनोद कुमार पूनिया, लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार पूनिया ने उनके साथ आईं हल्का पटवारी अलका देवी को पीड़ित परिवार की मदद के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें