फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: आपसी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 04:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ भी सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। पुलिस ने चतराराम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के अक्कासर गांव में एक बड़े भाई चतराराम ने अपने छोटे भाई जेठाराम की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आपसी विवाद के बाद चतराराम और उसके पुत्र कानाराम ने जेठाराम पर हमला किया, जिसमें जेठाराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के सुधारों का बास के रहने वाले जेठाराम पुत्र चुन्नी लाल तरड का अपने बड़े भाई चतराराम के साथ देर रात को विवाद हो गया था। शनिवार सुबह चतराराम, उसका पुत्र कानाराम अपने भाई के घर पहुंचे और अपने भाई जेठाराम पर लाठियों से हमला बोल दिया। इस दौरान जेठाराम का बेटा सुनील बीच-बचाव करने के लिए आया आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 

मारपीट में जेठाराम के गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ भी सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई चतराराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पुत्र कानाराम मौके से भाग गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुटी है। बडे़ भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें