फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पति और पत्नी ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Feb 2024 03:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में पति और पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। दोनों के शव फंदे पर झूलते हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति-पत्नी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके में किराए के मकान में पति-पत्नी ने पंखे के हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में बिस्तर पर पांच साल की बच्ची भी मिली है। फिलहाल, बच्ची को बीछवाल थाना पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह मकान में से बच्ची के रोने की लगातार आवाज आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने अमित के रिश्तेदार को फोन कर बताया कि मकान में कोई हलचल नहीं हो रही है। बच्ची लगातार रो रही है। घर के दरवाजों को खोलने पर सभी पड़ोसियों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम बीछवाल थाना अधिकारी महेंद्र दत्त मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पति-पत्नी के शव अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अमित कुमार, पूनम कुमारी पति-पत्नी थे। अमित कुमार झुंझुनू जिले के सूरतगढ़ तहसील के धुलानिया का रहने वाला है। वे यहां करणी नगर बी ब्लॉक में किराए के मकान पर रहता था। अमित कुमार बीकानेर में सोलर कंपनी में काम करता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें