फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: भारत माला सड़क पर केमिकल से भरे टैंक में लगी आग, झुलसने से चालक की हालत गंभीर

Sat, 05 Aug 2023 10:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: राजस्थान में बीकानेर जिले से होकर गुजरने वाली भारत माला सड़क पर एक टैंकर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि टैंकर में केमिकल भरा था। यह हादसा नापासर थाना एरिया में हुआ है।
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में नापासर थाना क्षेत्र के नौरंग देसर के पास स्थित भारत माला सड़क पर केमिकल तेल से भरे टैंकर में आग लग गई। मौके पर पहुंचे नापासर थाने के थानाधिकारी संतोष नाथ ने बताया कि टैंकर गुजरात से पंजाब जा रहा था। टैंकर में 23 साल के ड्राइवर के झुलसने के कारण ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन


थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर इंसानियत दिखाते हुए सबसे पहले घायल व्यक्ति को बाहर निकालकर एंबुलेंस का बिना इंतजार किए सरकारी वाहन से पीबीएम भेजा। रास्ते में एंबुलेंस भी पहुंच गई, घायल का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची अग्निशमन ने गाड़ी में लगी आग पर काबू पाते हुए आग को बुझा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें