फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आठ एसआई निलंबित, एसओजी ने जांच के दौरान किया था गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 04:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण के तहत कार्रवाई करते हुए बीकानेर रेंज के आठ एसआई को निलंबित किया गया है। बीकानेर रेंज आईजी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और नकल प्रकरण में विभागीय कार्रवाई करते हुए आठ ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद की गई।

विज्ञापन


निलंबित किए गए सब-इंस्पेक्टरों में श्रीगंगानगर जिले के करणपाल गोदारा, जगराज, मनीष बेनीवाल, श्रवण कुमार, मनीष, अंकित गोदारा, बीकानेर जिले की मंजू बिश्नोई और हनुमानगढ़ जिले की मंजू देवी शामिल हैं। सभी आरोपियों को एसओजी की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

आईजी ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में काफी समय से कार्रवाई लंबित थी क्योंकि प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय की अनुमति नहीं मिल पाई थी लेकिन अब शासन की मंजूरी मिलने के बाद बीकानेर रेंज द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और नकल का मामला सामने आने के बाद राज्यभर में जांच शुरू की गई थी। बीकानेर रेंज के अलावा जयपुर, उदयपुर और कोटा रेंज में भी ऐसे मामलों में 11 एसआई को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 

पुलिस ने यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन, भर्ती में पारदर्शिता बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है। पेपर लीक प्रकरण ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल किया था, जिसके चलते रेंज के आठ एसआई को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें