फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, पेट्रोल डालकर महिला रेंजर को जिंदा जलाने की कोशिश; मामला दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 11:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर में अवैध वन उपज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर महिला रेंजर को जिंदा जलाने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर...।
 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में उपवन संरक्षक के निर्देशन में अवैध वन उपज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम खोडाला क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया और पेट्रोल डालकर महिला रेंजर को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर शेखसर निवासी कृष्ण गोदारा, भीमगर, गोपीगर और देवासर निवासी विनोदपुरी के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar Murder: पत्नी के लिए मासूम की जघन्य हत्या, तांत्रिक के कहने पर चाचा ने दी बलि; खून निकालकर कलेजी...
 
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान हालात उस वक्त बेकाबू हो गए जब आरोपी कृष्ण गोदारा ने रेंजर मोहिनी चौधरी पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। साथ ही विभागीय स्टाफ के साथ भी जमकर मारपीट की गई। इस सनसनीखेज घटना ने प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद वन विभाग की सूचना पर पुलिस थाना कालू में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: चित्तौड़गढ़ विस्फोटक बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 साल से फरार फिरोज पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट
 
इस कार्रवाई के दौरान रेंजर धर्मपाल, रामप्रताप, वेदप्रकाश, विजयपाल, वीरेंद्र, देवेंद्र, सुशीला, लेखराम गोदारा और रूपसिंह आदि टीम में शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें