फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: स्पा की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां, युवतियां-युवक पुलिस हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

Tue, 22 Jul 2025 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापामारी कर चार युवतियों और कई युवकों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि स्पा की आड़ में यहां कुछ और ही गतिविधियां चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर पुलिस की छापामारी, चार युवतियां और कई युवक हिरासत में
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एंजल टच स्पा सेंटर पर मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर छापामारी की, जिसमें तीन युवतियों समेत कई युवकों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई श्री मद् मार्केट में संचालित उस स्पा पर की गई, जिसकी गतिविधियों को लेकर लंबे समय से संदेह जताया जा रहा था।

विज्ञापन

 
स्थानीय नागरिकों और अन्य माध्यमों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने इस स्थान को लेकर गुप्त जांच और निगरानी शुरू की थी। अंततः सीओ सिटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने अचानक दबिश दी और संदिग्ध हालात में मौजूद युवकों व युवतियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- Sirohi News: माउंटआबू को बैंकॉक बताने वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस ने CM भजनलाल के नाम सौंपा ज्ञापन; जानें
विज्ञापन

 
आपत्तिजनक सामग्री ने बढ़ाया संदेह
छापामारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं, जिनसे इस बात की पुष्टि होती है कि स्पा की आड़ में यहां कुछ और ही गतिविधियां चलाई जा रही थीं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान पुलिस या प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

 
पूछताछ और संचालक की तलाश जारी
हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस की टीम स्पा सेंटर के संचालक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि स्पा की ओट में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था, जिसकी जांच अब गंभीरता से की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar News: शराबी दोस्तों की कहासुनी में सिर पर सरिए से वार, एक की मौत; हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी
 
स्पा सील होने की भी संभावना
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी तथ्यों और सबूतों की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि इन गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो स्पा सेंटर को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, इस मामले में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें