फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News : मौत के कुएं में बाइक चलाने वाला बना शातिर चोर, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा, अब पहुंचा हवालात

Sat, 04 Jan 2025 11:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

सर्कस में मौत के कुएं में बाइक चलाने वाला हुनरमंद अपराध की दुनिया में पहुंचकर बार-बार पुलिस से बच निकलता था लेकिन आज पुलिस ने उसे अपने शिकंजे में ले ही लिया, अब यह शातिर चोर सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्कस में 'मौत के कुएं' में बाइक चलाने का अद्भुत कौशल रखने वाला 23 वर्षीय भीमला नायक, जिसने अपराध की दुनिया में अपनी चालाकी और रफ्तार से पुलिस को बार-बार चकमा दिया, आखिरकार बीकानेर पुलिस के शिकंजे में आ गया। नागौर जिले के खाटुबड़ी गांव का यह युवक चोरी और लूट के कई मामलों में वांछित था।

विज्ञापन


भीमला नायक ने सर्कस में 'मौत के कुएं' में बाइक चलाने से अपने सफर की शुरुआत की लेकिन जब सर्कस में रोजगार खत्म हो गया, तो उसने अपने इस अद्भुत हुनर को अपराध की दुनिया में आजमाना शुरू कर दिया। मॉडिफाइड बाइक के जरिए 150-170 किमी/घंटे की रफ्तार से भागने वाला यह शातिर अपराधी चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। बीकानेर, चुरू, नागौर और बाड़मेर जिलों में दर्ज 13 मामलों में यह वांछित अपराधी था। मकान किराए पर लेकर वह वारदात करता और फिर नई जगह शिफ्ट हो जाता। उसकी मॉडिफाइड बाइक और सर्कस में सीखी गई ट्रिक्स उसकी सबसे बड़ी ताकत थीं, जिनके जरिए वह हर बार पुलिस को चकमा दे रहा था

बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना और साइबर सेल की टीम ने लगातार भीमला की हरकतों पर नजर रखी। करणी रीको इंडस्ट्रियल एरिया में 16 अक्टूबर को हुई लूट की घटना में एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर बैग और पर्स छीनने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की तो वह अपनी बाइक पर फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन रेलवे फाटक बंद होने के कारण वह बाइक समेत गिर पड़ा और घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भीमला के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और वारदात में इस्तेमाल की गई मॉडिफाइड बाइक जब्त की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें