फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: गाली- गलौज के बाद बदमाशों ने घर पर किया हमला, पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की

Sun, 14 Jul 2024 08:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पवन ज्वैलर्स ने पुलिस को बताया है कि युवकों ने सुबह घर के बाहर गाली गलौज की और धमकी भी दी। बाद में वह परिवार सहित शादी में चला गया। पीछे से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के गंगाशहर के पाबू चौक में तीन युवकों द्वारा एक घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पाबू चौक निवासी पवन सोनी के घर पर रविवार दोपहर में तीन युवकों ने हमला किया। पहले दो नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल से दरवाजा जलाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। नाकामी के बाद एक अन्य साथी के साथ कुल्हाड़ी और डंडे से हमला किया। आरोपियों ने दरवाजे और खिड़कियों पर भी वार किए। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए तीन में से एक युवक का चेहरा खुला था। 
विज्ञापन


थाना अधिकारी समरवीर सिंह के अनुसार परिवादी पवन ज्वैलर्स ने पुलिस को बताया है कि युवकों ने सुबह घर के बाहर गाली गलौज की और धमकी भी दी। बाद में वह परिवार सहित शादी में चला गया। पीछे से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस की टीमें आरोपियों को ट्रेस कर पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें