फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: सब्जी मंडी में पलक झपकते ही लाखों रुपयों से भरा थैला गायब, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 26 Oct 2024 05:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पूगल रोड स्थित शहर की मुख्य सब्जी मंडी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सर्वोदय बस्ती निवासी व्यापारी अजीज का लाखों रुपये से भरा थैला चुटकियों में चोरी हो गया। व्यापारी की नज़र थोड़ी देर के लिए थैले से हटते ही एक चालाक चोर ने थैला उठाया और भीड़ में गायब हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूगल रोड स्थित शहर की सबसे व्यस्ततम सब्जी मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यापारी का लाखों रुपये से भरा थैला चुटकियों में गायब हो गया। व्यापारी की नज़र थोड़ी देर के लिए थैले से हटी और इसी पल का फायदा उठाकर एक चालाक चोर मौके पर हाथ साफ कर गया। 

विज्ञापन


मंडी के 16 नंबर शॉप सर्वोदय बस्ती निवासी अजीज ने किराए पर ले रखी है। शनिवार सुबह वह किसी व्यापारी का हिसाब करने के लिए यह रकम लाया था। इस दौरान उसने रुपयों से भरा थैला बाहर रख दिया। खुद किसी काम में लग गया। अचानक एक युवक वहां पहुंचा और रुपयों से भरा थैला लेकर वहां से रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह घटना मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही व्यापारी अपने ग्राहकों में व्यस्त हुआ, चोर ने पास आकर बड़ी तेजी से थैला उठाया और भीड़ में गायब हो गया। उसकी चालाकी इतनी थी कि आसपास के किसी भी व्यक्ति को शक तक नहीं हुआ। 
विज्ञापन


फिलहाल मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर उस चोर को तलाश रही है जिसने कुछ सेकेंड में लाखों का नुकसान करा दिया। मंडी व्यापारियों में इस घटना के बाद से चिंता का माहौल है। सभी ने पुलिस से मंडी की सुरक्षा बढ़ाने और चोर को जल्द पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें