फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: इंजेक्शन लगते ही 6 बच्चे बीमार, परिजनों का गुस्सा फूटा, अफरा-तफरी के बीच नर्सिंग स्टाफ हटाया

Sat, 30 Aug 2025 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शुक्रवार देर रात शहर के सेटेलाइट सिटी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी द्वारा बच्चों को इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 10 में से 6 बच्चों की हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बच्चों को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सेटेलाइट सिटी अस्पताल में कल देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां शिशु वार्ड में भर्ती 10 बच्चों को नर्सिंगकर्मी ने सिफोटेक्सिम एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही छह बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गई और इनमें से एक बच्चे को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रैफर करना पड़ा।

विज्ञापन


परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि इंजेक्शन लगते ही बच्चों को उल्टी होने लगी, शरीर अकड़ गया और तेज बुखार चढ़ गया। स्थिति बिगड़ते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर में बना प्रदेश का पहला कंगारू मदर केयर शुरू, समय से पहले जन्मे बच्चों को देगा सुरक्षा
विज्ञापन


जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी और अन्य ड्यूटी डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। अधीक्षक ने माना कि बच्चों की हालत इंजेक्शन रिएक्शन से बिगड़ी थी, हालांकि राहत की खबर रही कि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


डॉ. हर्ष ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के दौरान सिवरिंग हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंजेक्शन के बैच की जांच ड्रग कंट्रोलर से कराई जाएगी। वहीं लापरवाह नर्सिंगकर्मी को तुरंत हटा दिया गया है।

घटना के बाद से परिजनों में भारी आक्रोश है और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें