फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: नाकाबंदी के दौरान 4 किलो सोने की ज्वेलरी बरामद, इनकम टैक्स की टीम भी जांच करने पहुंची

Sat, 23 Mar 2024 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर शहर कोतवाली पुलिस की एफएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी करके एक कार से दो करोड़ 16 लाख रुपये की तकरीबन चार किलो सोने की ज्वेलरी बरामद की है।
विज्ञापन
बीकानेर शहर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस चौतरफा चाक-चौबंद है। इसी के चलते मुखबिर से मिली सूचना को ध्यान में रखते हुए एफएसटी के अधिकारियों ने देर रात एक कार से लगभग 2.16 करोड की सोने की ज्वेलरी जब्त की है। यह ज्वेलरी पाली से बीकानेर सप्लाई होनी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एफएसटी टीम, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार से बड़ी मात्रा में पाली से लाई जा रही गोल्ड ज्वेलरी बीकानेर में डिलीवर होने वाली है। पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी करवाई और एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो कार से चार किलो सोने की ज्वेलरी बरामद हुई, जिसका बाजार भाव 2.16 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। कार चालक पाली निवासी विकास कांकरिया से जब ज्वेलरी के बारे में पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। 
विज्ञापन


इतनी बड़ी मात्रा में सोने की ज्वेलरी मिलने की सूचना पर इनकम टैक्स की टीम भी मौके पर पहुंची और वह भी मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें