फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: भीड़ के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर, ऑनस्पॉट इंसाफ, जबरदस्त धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया

Fri, 07 Feb 2025 03:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शहर में लगातार मोबाइल और पैसे छीनने की बढ़ती घटनाओं के बीच आज चौखूंटी पुलिया के पास ऐसी ही हरकत करने वाले दो युवकों में से एक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सदर थाना इलाके के चौखूंटी पुलिया के पास राहगीरों से मोबाइल और पैसे छीनने वाले दो युवकों को यहां इकट्ठा हुई भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोबाइल की छीना-झपटी करने वाले युवकों में एक युवक भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरा भीड़ के हत्थे चढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इलाके में लंबे समय से मोबाइल और पैसे छीनने की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसी के चलते इलाके में जब लोगों ने इन युवकों को संदिग्ध हरकत करते देखा और फिर एक राहगीर से मोबाइल छीनते हुए पकड़ा तो युवक को घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को शांत करवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस आरोपी युवक से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की आगे की कार्रवाई में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें