फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: कानून मंत्री ने ममता के पत्र को बताया अनुचित, बोले- जानकारी के अभाव में काउंटर करना दुखद, जानें मामला

Thu, 29 Aug 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर दौरे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फास्ट ट्रैक अदालतों पर दिए बयान पर पलटवार किया। मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए ममता बनर्जी खुद फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित नहीं कर रही हैं और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर काउंटर करना अनुचित है। 
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर दौरे पर रहे केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। कोलकता में ट्रेनी चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में ममला बनर्जी ने फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने की बात कही थी। उनके इस बयान पर मेघवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ एक महिला हैं। वे इस घटना की काट ढूंढने के लिए पीएम को फास्ट ट्रैक अदालत स्थापित करने की बात करती हैं। 
विज्ञापन


मेघवाल ने कहा कि सीएम स्वयं ही फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित नहीं कर रही हैं। बिना जानकारी के अभाव में पत्र लिखकर काउंटर करना दुखद है। 

ममता ने 22 अगस्त को पीएम मोदी की चिट्ठी लिखी थी। ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में रेप मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि रोजाना 90 रेप केस सामने आ रहे हैं और अधिकांश मामलों में पीड़िता की हत्या कर दी जाती है। बनर्जी ने इस भयावह ट्रेंड को समाज और देश के आत्मविश्वास के लिए खतरा बताते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया कि एक कड़ा कानून बनाया जाए और ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके।

उन्होंने राहुल गांधी के जातीय जनगणना पर भी सदन में जवाब देने की बात कही। साथ ही कांग्रेस पर सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 पर उनका क्या स्टैंड रहेगा, पार्टी स्पष्ट करें। मेघवाल ने दावा किया कि देश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के बीकानेर आगमन पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें