फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner : स्वीमिंग सीखने गए आईआईटीयन की पूल में डूबने से हुई मौत, परिजनों ने कोच पर लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 09 Aug 2024 05:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

शहर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से आज एक युवक की मौत हो गई। युवक पिछले ढाई महीने से स्वीमिंग सीखने यहां जा रहा था। मृतक के परिजनों ने स्वीमिंग कोच पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बने स्वीमिंग पूल में ढाई महीने से स्वीमिंग सीख रहे एक युवक की पूल में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक स्वीमिंग सीखने के लिए वहां जाता था, आज सुबह भी वह स्विमिंग करने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। आसपास स्वीमिंग कर रहे अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाला और ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने मामले में स्विमिंग कोच पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवक के पिता गोपाललाल मोदी ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक मोदी आईआईटी रुड़की से पास आउट था और अमेरिकी टेक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम काम करता था। पिछले दो महीने से वह मेडिकल कॉलेज स्थित स्विमिंग पूल में स्विमिंग सीखने के लिए आ रहा था। आज सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया, उसका फोन नो रिप्लाई आ रहा था। इस पर स्विमिंग कोच विजय शर्मा को फोन किया तो उसने बोला कि वह घर के लिए निकल गया है। 

फिर कुछ देर बाद कोच का फोन आया कि कार्तिक के पेट में पानी भर गया है, आप तुरंत ट्रोमा सेंटर पहुंचो। वहां जाकर देखा तो कार्तिक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय स्विमिंग कोच वहां नहीं था। पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में मृतक युवक के पिता गोपाललाल मोदी ने स्विमिंग कोच पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें