बीकानेर में शुरू हुई डीएनए जांच सुविधा
जिले के लिए आज का दिन वैज्ञानिक उपलब्धि के रूप में ऐतिहासिक बन गया। करणी नगर स्थित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला में डीएनए जांच सुविधा की शुरुआत हो गई है। इसका विधिवत शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना और जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर न्यायाधीश सक्सेना ने कहा कि बीकानेर में डीएनए जांच सुविधा की शुरुआत न्याय व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और यह अपराध नियंत्रण में वैज्ञानिक सफलता की दिशा में बड़ा परिवर्तन साबित होगा।