फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: क्राइम ब्रांच का नकली अधिकारी बनकर उड़ा रहा था मौज, असली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tue, 24 Jun 2025 10:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

क्राइम ब्रांच का नकली अधिकारी बनकर होटल में फ्री खाना-पीना करके मौज करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवक अपने आप को अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था।
विज्ञापन
नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी का पर्दाफाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया युवक हनुमानगढ़ जिले के रावतसर का रहने वाला पवन कुमावत है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के मोटी भवन में ठहरा एक व्यक्ति खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ रहा है। सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और युवक से पूछताछ की। पुलिस द्वारा जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: विधायक प्रतापपुरी की फोटो पर टिप्पणी के बाद थाने पर पथराव, 19 हिरासत में, SP ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे थाने लाकर गहन पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि पवन कुमावत बीते चार दिनों से एक किराए की गाड़ी में भारत सरकार ऑन ड्यूटी का फर्जी टोकन लगाकर घूम रहा था। वह व्यापारिक प्रतिष्ठानों से सामान और होटलों से भोजन बिना भुगतान किए ही लेता रहा। युवक ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस दिखाते हुए ये सुविधाएं हासिल की थीं।
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने न केवल वाहन का किराया नहीं चुकाया, बल्कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से धोखे से वस्तुएं भी प्राप्त कीं। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिरूपण, धोखाधड़ी और फर्जी सरकारी पहचान दर्शाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं अन्य शहरों में भी तो उसने इस प्रकार की वारदातें नहीं की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें