फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लो कर लो बात... ट्रैफिक पुलिस ने एसपी से ही मांग ली रिश्वत, असलियत सामने आई तो मिमियाने लगे

Mon, 23 Jun 2025 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पुलिस के रिश्वत मांगने का एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। जहां ट्रैफिक पुलिस ने एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी की गाड़ी रोककर रिश्वत मांग ली। आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत की मांग एक आम बात हो चली है लेकिन रिश्वत मांगने का यह एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया। बीकानेर में कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक आईपीएस की गाड़ी रोकी और 2 हजार रुपए की मांग की। गाड़ी के ड्राइवर ने अंदर बैठे एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी के कहने पर रकम कम करवाकर उन्हें 500 रुपए थमा दिए। इसके बाद जब एसपी ने गाड़ी से बाहर आकर अपना परिचय दिया तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और वे मिमियाने लगे।

विज्ञापन


दरअसल एसीबी के एसपी अपनी कार से बीकानेर से जयपुर जा रहे थे, उसी दौरान यह घटन हुई, जिसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। हालांकि उन्होंने मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया लेकिन घटना की सूचना टीआई को दे दी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भीलवाड़ा में तीन खाद कंपनियों पर छापा, 38 हजार बैग की बिक्री पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी एसपी से रिश्वत मांगने की जानकारी जब बीकानेर एसपी कावेन्द्र सिंह सागर को मिली तो उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल कानदान, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, शंकरलाल और मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने एसीबी के एसपी से रिश्वत मांगने का मामला छिपाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सूत्रों के जरिए ये पूरा मामला आमजन के सामने जाहिर हो गया और पुलिस महकमे में फैला भ्रष्टाचार उजागर हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें