फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: संदेशखाली घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Mar 2024 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन में कहा कि ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो भी इस मामले में दोषी है, उन्हें सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार, जमीनों पर जबरन कब्जा और हिंसा के विरोध में बीकानेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर संदेशखाली घटना के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


एबीवीपी महानगर मंत्री रामनिवास विश्नोई ने बताया कि पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। बंगाल में मानो जंगल राज चल रहा है। गरीबों की जमीन कब्जाई जा रही है। गौ हत्या और हथियार तस्करी जैसे अपराध किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ममता बनर्जी चुप हैं। 

टीएमसी नेताओं की गुंडागर्दी से दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसी से पूरे मामले की जांच कराई जाए और जो भी इस मामले में दोषी है, उन्हें सख्त सजा दी जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें