फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: एबीवीपी छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक, कॉलेज प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

Wed, 24 Jul 2024 03:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के डूंगर महाविद्यालय में आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। ये छात्र अपनी 12 सूत्रीय मांगों के साथ कॉलेज में ज्ञापन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभाग के सबसे बड़े डूंगर महाविद्यालय में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी के छात्रों की कॉलेज प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से तीखी झड़प हो गई। तीखी नोंकझोंक के बाद कॉलेज प्रशासन ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। छात्रों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से छात्र कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत हैं लेकिन महाविद्यालय प्रशासन हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


छात्रों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र के तत्काल समाधान की मांग की है, ताकि छात्रों के हितों की रक्षा की जा सके और महाविद्यालय का समुचित विकास हो सके। एबीवीपी ने महाविद्यालय में होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के दौरान आने वाले परिक्षार्थियों के मोबाइल, बैग जमा करने पर शुल्क को लेकर कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान प्राचार्य कक्ष में पुलिस की मौजूदगी को लेकर छात्र नेताओं व पुलिस के अधिकारियों में तीखी झड़प देखने को मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें