फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: रेतीले धोरों में मिली बम जैसी संदिग्ध वस्तु, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Thu, 08 May 2025 03:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के पूगल थाना क्षेत्र के एक गांव में रेतीले धोरों में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
धोरों में मिली बमनुमा वस्तु - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खाजूवाला उपखंड के पूगल थाना क्षेत्र में स्थित करणीसर भाटियान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बरजू गांव की ओर रेतीले धोरों में एक बम या मिसाइल जैसी संदिग्ध वस्तु मिली है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास पहुंचकर देखा तो रेतीली जमीन पर संदिग्ध वस्तु के टुकड़े बिखरे हुए मिले। टुकड़े लगभग एक किलोमीटर के दायरे में फैले थे। घटनास्थल पर जमीन में दो गहरे गड्ढे भी नजर आए, जो धमाके की तीव्रता को दर्शाते हैं।

सूचना मिलते ही पूगल थानाधिकारी पवन सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही पूगल एसडीएम राजेंद्र भींचर और तहसीलदार दिव्या बिश्नोई ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया परिणाम, लाखों अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन


गनीमत रही कि यह संदिग्ध वस्तु गांव और बिजली लाइनों से दूर गिरी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चूंकि यह क्षेत्र भारत-पाक सीमा के पास स्थित है, ऐसे में प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला और एसडीएम राजेंद्र भींचर के नेतृत्व में पूगल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें