फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पानी की टंकी में गिरने से हुई तीन छात्राओं मौत पर बेनीवाल ने सरकार को घेरा, दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 19 Feb 2025 11:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

जिले के केड़ली गांव के सरकारी स्कूल में जर्जर पानी की टंकी की छत टूटने से हुए भयानक हादसे में मृत बच्चियों के परिजन प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच नागौर विधायक ने मौके पर पहुंचकर कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ऐसी घटनाएं होना बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की नोखा तहसील के केड़ली गांव में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हृदय विदारक घटना में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली तीन मासूम छात्राओं की स्कूल परिसर में ही बने पुराने और जर्जर पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्राओं की पहचान प्रज्ञा (6), रवीना (7) और भारती (8) के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही परिवार की सदस्य थीं।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मौके पर पहुंचे और घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी ऐसी घटनाएं होना बेहद शर्मनाक है और सरकार इस पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

हनुमान बेनीवाल ने सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक लापरवाह अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो इस घटना को लेकर पूरे राजस्थान में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि सवा साल में यह सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण निर्दोष बच्चों की जान गई है और अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने धरना स्थल और स्कूल परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। स्थानीय लोग और परिजन न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, क्योंकि जिस पानी के टांके में बच्चियां गिरीं, वह जर्जर अवस्था में था और लंबे समय से उसे सही नहीं करवाया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यदि स्कूल प्रबंधन ने समय रहते उचित मरम्मत कार्य करवाया होता, तो आज यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।

वहीं प्रशासन ने घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि स्कूल प्रशासन या अन्य किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें