फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, अपराधियों से जुड़े कब्जों पर चला बुलडोजर

Thu, 30 Jul 2026 08:59 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Rajasthan: बीकानेर में पुलिस-प्रशासन ने विशेष अभियान के तहत दो हिस्ट्रीशीटरों आमीन खान और हसन अली से जुड़े अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। 

विज्ञापन
प्रशासन का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को करमीसर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दो हिस्ट्रीशीटरों से जुड़े अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। सुबह प्रशासनिक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा चिन्हित अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

जानकारी के अनुसार, कोटगेट थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर आमीन खान और हसन अली से जुड़े अवैध कब्जों को हटाया गया। मौके पर बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारी कुणाल राहड़ और आकांक्षा गोदारा ने कार्रवाई की निगरानी की। राजस्व और प्रशासनिक टीमों के सहयोग से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

विज्ञापन


पढे़ं: 'एडीएम आए, ज्ञापन देने को कहा, फिर नहीं हुई कोई बातचीत': टंकी पर चढ़े छात्र बोले, प्रशासन ने नहीं दिया आश्वासन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आमीन खान कोटगेट थाना क्षेत्र का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों की तस्करी सहित गंभीर धाराओं में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं हसन अली के खिलाफ भी विभिन्न मामले दर्ज रहे हैं। इनमें कुछ मामलों में उसे अदालत से राहत मिल चुकी है, जबकि एक मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ हिमांशु शर्मा, कोटगेट थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार, नाल थाना प्रभारी विकास विश्नोई सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध कब्जों, भूमाफियाओं और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें