फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: डॉक्टर के चेंबर में घुसकर चाकू मारने का प्रयास, सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर की जान बचाई

Mon, 19 Aug 2024 01:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से जघन्य कांड का आक्रोश पूरे देश में फैल रहा है। इसी बीच बीकानेर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पर रविवार दोपहर को हमला हो गया। हालांकि गनीमत ये रही कि सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव कर डॉक्टर की जान बचाई है।
विज्ञापन
डॉक्टर पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के सदर थाना इलाके के सार्दुलगंज के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में डॉ.बीएल स्वामी के चेंबर में दो हमलावर घुसे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने डॉक्टर को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इस हमले में डॉक्टर स्वामी के गंभीर चोटें आई है। इस संबंध में डॉ. बीएल स्वामी ने सदर पुलिस थाने में दो आरोपियों दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच महेंद्र सिंह उपनिरीक्षक कों सौंपी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम डॉक्टर की जुबानी
डॉक्टर बीएल स्वामी ने बताया कि वे रोजाना की तरह ही अपने केबिन में बैठकर मरीजों का चेकअप कर रहे थे। इस दौरान दो व्यक्ति मेरे चेंबर में जबरदस्ती घुस आए और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। टेबल पर रखा सामान फेंक दिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकाला और पीड़ित डॉक्टर स्वामी से कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस बीच शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर डॉक्टर स्वामी को इन दो युवकों के चंगुल से छुड़ाया। इस घटना कों लेकर बीकानेर के डॉक्टर्स में भारी आक्रोश है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें