फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई: अस्पताल मांगता रहा आधार कार्ड, इलाज के अभाव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत; बीकानेर का मामला

Mon, 19 Aug 2024 10:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: सड़क दुर्घटना में घायल युवक के तीमारदारों को आधार कार्ड लेकर नहीं लाने की कीमत सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जान देकर चुकानी पड़ी। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नोखा के जांगलू में दो मोटरसाइकिल सवार युवक तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोग दोनों युवकों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां दुर्घटना में घायल युवक मूल सिंह  का आधार कार्ड नहीं होने के कारण सीटी स्कैन नहीं हो पाया और उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घायल के तीमारदारो ने पीबीएम अस्पताल में चल रहे महाराजा सिटी स्कैन सेंटर के स्टाफ से काफी मिन्नतें की लेकिन उन्होंने आधार कार्ड की कापी के बिना सीटी स्कैन करने से इंकार कर दिया। जब तक मरीज के तीमारदारों ने मोबाइल में उसका आधार कार्ड मंगवाया तब तक गंभीर रूप से घायल मूल सिंह ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

बता दें कि मेडिकल कालेज प्रिंसिपल, पीबीएम अधीक्षक ने कुछ दिन पहले ही एक आदेश जारी कर गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था, लेकिन महाराजा सिटी स्कैन के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गंभीर रूप से घायल मूल सिंह का अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यदि समय रहते गंभीर रूप से घायल मूल सिंह का समय रहते सीटी स्कैन हो जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें