फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: पीएम मोदी पर टिप्पणी करने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ रोष, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका पुतला

Sat, 10 Feb 2024 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को लेकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोटगेट पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। 
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचा विश्व सम्मान करता है। उन्हें किसी बात जाति या वर्ग से संबद्ध होने के कारण नहीं पूरे विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए जाना जाता है। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री की जाति को लेकर की गई टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता प्रकट करती है।

विज्ञापन


राहुल गांधी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए
उन्होंने पूरे देश के ओबीसी संवर्ग का अपमान किया है, इसलिए उन्हें सभी देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि इस कांग्रेस नेता का यह कहना कि मोदी जन्म से अन्य पिछड़ा वर्ग में नहीं थे, बल्कि गुजरात सरकार उन्हें ओबीसी बनाया है, ये बिल्कुल गलत है। देश का ओबीसी समाज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। प्रदर्शन के दौरान श्याम चौधरी, नरेश कुमार नायक, शिव प्रजापत, चंद्र प्रकाश स्वामी, अंकित तंवर, विनोद करल, वीरेंद्र करल सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें