फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Sun, 26 Jan 2025 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में 46 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
76वां गणतंत्र दिवस बीकानेर में हर्षोल्लास से मनाया गयामुख्य समारोह में मंत्री सुमित गोदारा ने
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

76वां गणतंत्र दिवस समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्यपाल के संदेश का वाचन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीना ने किया। मंत्री गोदारा ने अपने संबोधन में वीर शहीदों को नमन किया और भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए राजस्थान सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगले कार्यकाल में चार लाख नौकरियां देने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में सामाजिक सेवा, खेल, कला और प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा क्रिकेट मैच की विजेता जिला प्रशासन की टीम को सम्मानित किया गया।

मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
आरएसी, राजस्थान पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड्स और स्कूली विद्यार्थियों की 15 टुकड़ियों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा योग, व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य और पुलिस शक्ति दल द्वारा आत्मरक्षा प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित झांकी रही प्रथम
नगर निगम की बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान मिला। बीडीए की विकास कार्यों पर आधारित झांकी द्वितीय और साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें