फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: बीकानेर में विष्णु और हनुमान में पैसे पर विवाद, सड़क बन गई फायरिंग रेंज, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 11:48 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर की सड़कें ही फायरिंग रेंज बन गई हैं। दो दिन में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
बीकानेर में पुलिस फायरिंग की घटना की जानकारी लेते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में फायरिंग अब हर दूसरी सड़क पर होने लगी है। दो दिन पहले रामपुरा बस्ती में फायरिंग हुई थी। अब गुरुवार रात को जस्सूसर गेट के पास फिर फायरिंग हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बंगला नगर निवास 26 वर्षीय हनुमान सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह जस्सूसर गेट क्षेत्र में दुकान पर चाय पी रहा था। इस दौरान विष्णु, ब्रहमदेव, बिट्टू और तीन-चार अन्य उसके पास आए। विष्णु और उसके बीच रुपये के लेन-देन का विवाद था।  विष्णु ने रुपये मांगे तो हनुमान ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इस पर विष्णु और उसके दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हवाई फायर भी किया। आरोपियों ने उसे अपनी गाडी में डालकर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके का मुआयना किया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

फायरिंग से क्षेत्र में दहशत
नया शहर पुलिस थाना इलाके में फायरिंग की इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण, एएसआई वेदपाल सहित पुलिसकर्मी ने घटनास्थल का जायजा लिया। कारतूस की तलाश का प्रयास किया। आसपास की दुकानों पर बैठे लोगों से पूछताछ भी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


दो दिन पहले भी हुई थी फायरिंग 
दो दिन पहले इसी थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। हर दूसरे दिन हो रही फायरिंग की घटना से पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें