फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ज्यादा वजन और मोटे पेट वाले पुसिलकर्मियों के बारे में एसपी ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 23 Oct 2019 06:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर में औसत से ज्यादा वजन और मोटे पेट वाले पुसिलकर्मियों की जानकारी मांगी गई है। बीकानेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने एक आदेश जारी कर एक नवंबर तक ऐसे सभी पुलिस कर्मियों का विवरण मांगा है जिनका वजन और पेट औसत से अधिक है।

विज्ञापन

 



बीकानेर के दूसरे अधिकारियों को लिखे गए पत्र में एसपी ने कहा है कि आपके यहां पदस्थापित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, जिनका वजन और पेट का घेराव औसतन से ज्यादा है उन कार्मिकों को आपके कार्यालय/शाखा स्तर पर चिंहित कर उनके वजन और पेट के घेराव एवं ऐसा कोई अधिकारी न हो तो शून्य सूचना निर्धारित प्रपत्र एक नवंबर तक भेजा जाए।

बीकानेर एसपी ने पत्र में आगे लिखा है कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें। ये सूचना समय पर नहीं भिजवाने वाले प्रभारी अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें