फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Road Accident: पिकअप और कार में आमने-सामने की भिड़ंत, दंपती सहित बच्चे की मौत

Sun, 24 Apr 2022 05:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल महिला और बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रविवार दोपहर को पिकअप और वैगनार गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती सहित एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जयपुर नंबर की वैगनार गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तरबूजों से भरी पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वैगनार गाड़ी में सवार पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल महिला और बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक जयपुर निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक का नाम गजेंद्र सिंह, शुचि सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें