फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पाक की नापाक हरकत BSF ने की नाकाम, दो किलो हेरोइन बरामद, अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 करोड़ रुपये

Sat, 24 Jun 2023 05:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर पाक की नापाक हरकत को नाकाम किया है। पाकिस्तान के द्वारा भारतीय सीमा में मादक पदार्थों की तस्करी की एक बार फिर कोशिश की गई, जिसे नाकाम करते हुए बीएसएफ जवानों 18 केएनडी में मध्य रात्रि दो किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
पाक की नापाक हरकत BSF ने की नाकाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान द्वारा मादक पदार्थों की सप्लाई ड्रोन के द्वारा की जानी थी, जिसे बीएसएफ की जी ब्रांच और जवानों ने नाकाम कर दिया। दीपेन्द्र सिंह शेखावत उप कमांडेंट के नेतृत्व में जी ब्रांच की टीम के पास पहले से ही खबर थी और इस इलाके में सक्रिय थी, जिसके तहत मादक पदार्थो की तस्करी को नाकाम किया गया। राठौड़ ने बताया कि बीएसएफ की जी ब्रांच अपने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पहले से ही इस इलाके में सक्रिय थी और इस इलाके में तस्करी की घटनाओं को देखते हुए इस इलाके को सतर्क कर रखा था।

विज्ञापन


तस्करी की पुख्ता जानकारी मिलने पर बीएसएफ द्वारा पवन कुमार कमांडेंट के दिशा-निर्देशन में संदिग्ध जगहों पर नाकाबंदी की गई। बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा मादक पदार्थों की सप्लाई ड्रोन के द्वारा की जा रही थी, जिसे बीएसएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया। सक्रियता दिखाते हुए लगभग 11 राउंड फायर दो किलो हीरोइन कब्जे में ली है, जिसका मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अब तक 50 करोड़ से अधिक की हेरोइन और 10 से अधिक तस्करों को पकड़ा...
ऑपरेशन में राजेन्द्र सिंह शेखावत उप कमांडेंट, कंपनी कमांडर कमलेश कुमार, निरीक्षक बीआर रहमान, उप निरीक्षक मनिक पंडित, कांस्टेबल भुवनेश्वर की विशेष भूमिका रही। राठौड़ ने बताया कि इस क्षेत्र में बीएसएफ अपनी सूचना के आधार पर बहुत ही बेहतरीन कार्य कर रही है। पूर्व में भी केके टीबा सीमा चौकी के पास चार तस्करों के साथ पांच किलो हेरोइन बरामद की थी और पिछले समय में नेमीचंद सीमा चौकी के पीछे हेरोइन की डिलीवरी लेने आए दो तस्करों को पुलिस के साथ दबोचा गया था।
विज्ञापन


राठौड़ के अनुसार, इस साल बीएसएफ ने अपनी आसूचना के आधार पर लगभग 50 करोड़ से अधिक की हेरोइन और 10 से अधिक तस्करों को पकड़ा है, जिससे की स्थानीय तस्करों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस इलाके में सघन चौकसी बढ़ा दी गई है, जिससे कि इस इलाके में तस्करी की किसी भी प्रकार की घटना को होने से रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें