फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: निजी स्कूल की मुस्लिम शिक्षिका पर नाबालिग बच्ची को गायब करने का आरोप, कस्बे में पुलिस तैनात

Sun, 02 Jul 2023 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक नाबालिग बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। मामले में गायब हुई बच्ची के परिजनों ने निजी स्कूल की शिक्षिका पर आरोप लगाया है। मामले को बढ़ता देख कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू नाबालिग लड़की को वहां पढ़ाने वाली मुस्लिम शिक्षिका ने परिवार के साथ मिलकर गायब कर दिया है। ये आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर लड़की को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया, लड़की शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली और लौटकर घर नहीं आई। परिजनों ने निजी स्कूल की शिक्षिका निधा बहलीम पर लड़की को बहकावे में लेने के प्रयास अनेक बार करने और निधा के भाई जुनैद-नावेद सहित उसके परिवार वालों पर युवती को गायब करने की बात कही। परिजनों ने स्कूल स्टाफ की मिलीभगत होने का आरोप लगाया।

परिवार ने पुलिस महानिदेशक जयपुर से लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए नाबालिग को ढूंढने की मांग की है। मामले की स्थिति गंभीर देखते हुए बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम शनिवार देर रात डूंगरगढ़ पहुंचीं। सुबह 10 बजे तक लड़की को ढूंढकर लाने का आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक लड़की नहीं मिलने पर जनता में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह 10 बजे थाने के सामने भारी भीड़ जमा हो गई है। युवाओं ने मामले की जानकारी मांगी तो पुलिस ने प्रयास किए जाने की बात कही। माहौल गहमागहमी का हो गया और भीड़ ने बाजार की ओर रूख कर लिया। अनेक युवाओं की टोली बाजार बंद करवाने व व्यापारियों का समर्थन मांगते हुए दुकानें बंद करवा रही है। व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहे हैं। किसी भी अनहोनी से आशंकित पुलिस ने पूरी फोर्स श्रीडूंगरगढ़ बुला ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें