फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

Wed, 11 Nov 2026 01:41 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 21 और 18 साल के दो युवक, एक अन्य युवक और 13 साल की लड़की शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बच्चे को बचाने के लिए बाकी पानी में उतरे थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 04 एडब्ल्यूएम इलाके में डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बच्चे को डूबता देख बाकी तीन उसे बचाने के लिए पानी में उतरे थे, लेकिन चारों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


एक ही परिवार के चार बच्चों की गई जान
जानकारी के अनुसार, हादसा छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 04 एडब्ल्यूएम इलाके में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं और हादसे में जान गंवाने वाले चारों बच्चे उन्हीं की संतानें थे। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक को बचाने उतरे, चारों की डूबने से मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डिग्गी में पहले एक बच्चा डूबने लगा। उसे बचाने के लिए परिवार के अन्य बच्चे भी पानी में उतर गए। इस दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चारों गहरे पानी में डूब गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
हादसे की जानकारी मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें