फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर: इस साल भी कोविड-19 की भेंट चढ़ा अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव, 7 से 9 जनवरी को होना था आयोजन

Wed, 05 Jan 2022 04:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पिछले तीन साल से रद्द होता आ रहा ऊंट महोत्सव इस साल भी कोरोना वायरस महामारी की भेंट चढ़ गया है। बीकानेर का ऊंट महोत्सव पूरे विश्व में अपनी साख रखता है देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटकों इस महोत्सव में शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
ऊंट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने के बीच आगामी सात से नौ जनवरी के बीच बीकानेर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव को रद्द कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय इस महोत्सव में हजारों की संख्या में पर्यटक शामिल होते थे, लेकिन पिछले तीन साल से इसका आयोजन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


सात से नौ जनवरी के बीच होने वाले इस उत्सव के लिए सभी तैयारियां हो चुकी थीं। पहले दिन पुराने शहर से सूरसागर तक हेरिटेज वॉक निकाली जानी थी। दूसरे दिन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था। इसके साथ ही बर्ड फेस्टिवल और अमृता हाट का आयोजन करने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें