फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मप्र के दो हथियार तस्कर झालावाड़ में गिरफ्तार, चार पिस्टल, आठ देशी कट्टे व 28 कारतूस जब्त

Sun, 05 Dec 2021 06:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ मध्य प्रदेश का सीमावर्ती जिला है, इसलिए यहां मप्र के धार व खरगोन जिले के हथियार तस्करों द्वारा बडी मात्रा में हथियार तस्करी किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। 
विज्ञापन
झालावाड़ पुलिस की गिरफ्त में मप्र के हथियार तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की डग थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश की दुधालिया सीमा के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार पिस्टल, 8 देशी कट्टे और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवराम मुजाल्दा पुत्र रुकड़िया (25) एवं राम मुजाल्दा (30) है। ये मध्य प्रदेश के धार जिले के थाना कुक्षी के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि झालावाड़ जिले में अवैध हथियारों की धरपकड हेतु अभियान जारी है। 

मप्र के हथियार तस्कर सक्रिय
एसपी सेन ने बताया कि चूंकि झालावाड़ मध्य प्रदेश का सीमावर्ती जिला है, इसलिए यहां मप्र के धार व खरगोन जिले के हथियार तस्करों द्वारा बडी मात्रा में हथियार तस्करी किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। 4-5 दिसंबर की देर रात डीएसटी प्रभारी दिनेश राठौर एएसआई को मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों के झालावाड़ जिले मूवमेंट की सूचना मिली। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव व सीओ गंगधार बृजमोहन मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली बलवीर सिंह, थानाधिकारी डग बन्ना लाल जाट व प्रभारी डीएसटी दिनेश कुमार राठौर के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। डग थाना पुलिस ने राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा दुधालिया के पास नाकाबंदी में देर रात मोटरसाइकल से हथियार सप्लाई करने आ रहे दो हथियार तस्करों को बड़ी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


आधुनिक किस्म के हैं सभी हथियार
पुलिस के अनुसार जब्त सभी हथियार अच्छी क्वालिटी के फिनिशिंग वाले हैं। पिस्टल के मेक, माॅडल, आर्म्स पार्ट मैग्जीन, ट्रिगर, हैण्ड ग्रिप, हैमर, बैरल, फायरिंग पिन आधुनिक हथियारों की तरह हैं। कारतूस गोलाबारूद फैक्टरी से निर्मित जैसे हैं। 25 कारतूस पर 7.65 एमएम बोर व 3 कारतूस पर 12 बोर अंकित है। सभी हथियार व कारतूस काफी घातक व बेहतर मार्क क्षमता के है।

धार जिले के सिंघाना में बनते हैं हथियार
गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि अवैध हथियार सिंघाना जिला धार मध्य प्रदेश में अवैध हथियार बनाए जाते हैं। वे एक पिस्टल 11 हजार रूपये में, देशी कट्टा 4 हजार 500 रूपये व एक कारतूस 430 रूपये कीमत पर लाकर राजस्थान में बेच कर भारी मुनाफा कमाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें