भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 4 सितंबर से धार्मिक स्थल रामदेवरा से शुरू होगी। इस यात्रा में 40 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत राजस्थान भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता इसमें शिरकत करेंगे।
परिवर्तन यात्रा पूर्ण रूप से सफल रहे, इस कामना को लेकर शुक्रवार की शाम को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल पर भूमि पूजन का कार्यक्रम किया। आचार्य रामचंद्र छंगानी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भूमि पूजन करवाया।
पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवत सिंह तंवर ने बताया कि परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक रहे इसके लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। 4 सितंबर को शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्र में करीब 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचेंगे। भाजपा पदाधिकारी लोगों को पीले चावल बांटकर सभा स्थल पर आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी जोगेश्वर गर्ग यात्रा सह संयोजक, मदन राठौड़, सभा प्रमुख, मंजीराम चौधरी अतिथि प्रमुख, सावलाराम देवासी आवास प्रमुख, महेंद्र बोहरा, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, नथमल पालीवाल, पोकरण चेयरमैन मनीष पुरोहित, प्रधान भगवत सिंह तंवर, विक्रम सिंह नाचना, वीरेंद्र सिंह रामगढ़, प्रेम ओड, मदन सिंह राजमथाई ,हुकमाराम प्रजापत, शिवराम सोनी प्रभारी, जुगल किशोर व्यास , रामदेवरा मंडल अध्यक्ष उम्मेद सिंह एका, भंवरलाल बिश्नोई ,मेघ सिंह सुल्तान ,बाबूलाल शर्मा ,भोमा राम माली, ओम इनखिया, शिवकुमार व्यास, भंवरलाल बिश्नोई, सोहन सिंह तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।