फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा के सत्र में भीलवाड़ा विकास के उठे मुद्दे, लोग बोले- टेक्सटाइल पार्क होना जरूरी

Thu, 04 Apr 2024 09:19 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला के सत्ता का संग्राम का चुनावी रथ लेकर आज हमारी टीम भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से चुनावों को लेकर उनके मुद्दों पर चर्चा करने पहुंची है। सवेरे चाय पर चर्चा के सत्र में टीम ने भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनके विचार जाने। 

विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों को लेकर मतदाताओं के विचार जानने निकला अमर उजाला का सत्ता का संग्राम रथ अलवर, टोंक, जयपुर, सीकर, चुरू, नागौर, जोधपुर और अजमेर होता हुआ आज भीलवाड़ा पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं ने क्या कहा जानिये

विज्ञापन


एक सज्जन ने कहा कि जो कार्यकाल गया था सांसद और विधायक का उसमें आम जनता को ऐसा लगता है कि हम 10 साल पीछे रह गए। लेकिन उनकी निष्क्रियता की वजह से और अभी जो उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल (भाजपा) आए हैं निश्चित तौर पर जीत उनकी होगी, क्योंकि जो भीलवाड़ा 10 साल पीछे रह गया था मुझे लगता है अब वो आगे हो जाएगा। 


कभी नहीं उठा भीलवाड़ा का मुद्दा
वहीं एक सज्जन ने कहा कि भीलवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क की अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कभी भी भीलवड़ा शहर के विकास की बात को सदन में नहीं उठाया गया। इससे पहले यहां की जनता ने सड़क, पानी, बिजली को लेकर अपने सांसद विधायक से अवगत करवाया लेकिन कोई हल नहीं निकला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें